दसवीं बार राधामोहन सिंह ने भरा नामांकन, पूर्वी चंपारण लोकसभा से 6 बार रह चुके हैं सांसद, कहा-इस बार भी जीत निश्चित - City Channel

Breaking

Monday, April 29, 2024

दसवीं बार राधामोहन सिंह ने भरा नामांकन, पूर्वी चंपारण लोकसभा से 6 बार रह चुके हैं सांसद, कहा-इस बार भी जीत निश्चित

दसवीं बार राधामोहन सिंह ने भरा नामांकन, पूर्वी चंपारण लोकसभा से 6 बार रह चुके हैं सांसद, कहा-इस बार भी जीत निश्चित


मोतिहारी : पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से एनडीए से भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह ने आज सोमवार को दसवीं बार नामांकन पत्र समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा के नामजदगी का पर्चा दाखिल लिया।

वहीं नामांकन में भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह गांधी कॉम्प्लेक्स से भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय के लिए रवाना हुए। जहाँ इस दौरान सड़क पर भारी संख्या में उनके समर्थक विभिन्न स्थानों पर फूलों की बारिश कर अपने नेता का स्वागत कर रहे थे। साथ ही महिलाओं ने आरती उतारकर जीत की बधाई दी।

दसवीं बार एनडीए उम्मीदवार बने राधामोहन सिंह :

      बताते चलें कि 1989 से राधामोहन सिंह लगातार पूर्वी चंपारण लोकसभा से उम्मीदवार बनाए गए हैं। यह चुनाव में वह दसवीं बार खड़े हैं। छह बार राधामोहन सिंह इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर लोकसभा जाने का काम किया है।

वहीं पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राधामोहन सिंह के विरुद्ध महागठबंधन की ओर से वीआईपी की टिकट पर डॉ राजेश कुशवाहा से सीधा मुकाबला होगा। नामांकन पत्र भरने के बाद बाहर निकले एनडीए उम्मीदवार राधामोहन सिंह ने कहा कि यह मेरा दसवां चुनाव है। इस बार के चुनाव में जो लोगों का उत्साह देखने को मिला है, वह इससे पहले कभी नहीं दिखा, चुनाव तो है पर चुनौती नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Pages