प्राथमिक विद्यालय नारगंजों मे मतदाता पानी के लिए हुआ त्राहिमाम
झाझा/जमुई : मतदान से पूर्व एक ओर प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदाताओं को बूथ पर सभी सुविधा मुहैया करवाए जाने की बात पदाधिकारियों के द्वारा की गई थी लेकिन नक्सल प्रभावित सुदुर ग्रामीण क्षेत्र नारगंजो स्थित प्राथमिक विद्यालय नारगंजों में मतदान करने के लिए कड़ी धूप में आए मतदाताओं के लिए सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर सामना करना पड़ा।
मतदाताओं ने कहा कि हमलोग यहां पर मत का प्रयोग करने के लिए घर से आए है और लंबी कतार में लगभग एक घंटा से अधिक समय से लगे हुए है। भीषण गर्मी के कारण हमलोगों को पानी की आवश्यकता पड़ी लेकिन विद्यालय परिसर में एक चापाकल खराब है तो दूसरे चापाकल से नाम मात्र पानी ही निकल रहा है जिसके कारण लोगों को पानी पीने के लिए परेशान होना पड़ा।

No comments:
Post a Comment