छह किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करने पर मतदाताओं ने जताई नाराजगी - City Channel

Breaking

Saturday, April 20, 2024

छह किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करने पर मतदाताओं ने जताई नाराजगी

छह किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करने पर मतदाताओं ने जताई नाराजगी

झाझा/जमुई : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए जमुई जिला में हो रहे प्रथम चरण मे मतदान शांतिपूर्ण किया जा रहा था तो वही दूसरी ओर छह किलोमीटर की दूरी तयकर मतदान करने वाले झाझा प्रखंड क्षेत्र के बखोरीबथान और मानिकथान के मतदाताओं में काफी रोष देखने को मिला। 

       दरअसल बखोरीबथान और मानिकथान के मतदाताओं ने अपने गांव से लगभग छह किलोमीटर दूर बने बोड़वा बाजार स्थित उ. उच्च विद्यालय बोड़वा में मतदान केंद्र हो जाने से मतदाताओं मे काफी नाराजगी देखा गया। 

    मतदाता गुलु टुडो, मैना देवी, फाल्गुनी यादव सहित अन्य मतदाताओं ने कहा कि पूर्व में हमलोगों के गांव में ही मतदान केंद्र होता था तो आसानी से हमलोग अपना मतदान कर देते थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के लिए हमलोगों को सभी कामकाज छोड़कर छह किलोमीटर यानि लगभग दो घंटा पैदल चलकर बोड़वा में मतदान करना पड़ा। 

         लोगों ने आगे बताया कि गांव में कई ऐसे बुर्जुग भी थे जो इस भीषण गर्मी में मतदान करने के इच्छुक थे लेकिन वे लंबी दूरी तय करने में उन्हे परेशानी हुई।

No comments:

Post a Comment

Pages