रोहिणी बोलीं-सब सुख छोड़कर आई..राजनेता नहीं, आपकी बेटी हूं, सारण सीट से भरा पर्चा
पटना : बिहार में आज कई बड़े चेहरों ने नामांकन किया। सारण लोकसभा सीट से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद हुए जनसभा में रोहिणी ने कहा कि मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने नही आई हूं, यहां मैं सब सुख छोड़कर आई हूं। मैं कोई राजनेता नहीं बल्कि आप ही की बेटी-बहन हूं, जो सुख-दुख में आपके साथ रहूंगी।
वहीं रोहिणी के नामांकन में पूरा लालू परिवार मौजूद रहा। राजद सुप्रीमो और पिता लालू यादव, मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, दोनों भाई तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव और बहन मीसा भारती साथ रहें। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में हुई जनसभा में लालू यादव और तेजस्वी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
इधर शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। मौके पर उन्होंने कहा कि शिवहर में कोई लड़ाई नहीं है। आगे कहा कि स्वतंत्रता लड़ाई नहीं है। आगे कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आती हूं। किसी को सुनने की जरूरत नहीं, जिसको जो कहना है कहते रहे।
वहीं मोतिहारी से बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह ने भी आज नॉमिनेशन किया। नामांकन से पहले उनका रोड शो हुआ। जिसमें बुलडोजर से फूल बरसाए गए। वैशाली सीट से लोजपा (रा) प्रत्याशी वीणा देवी ने भी पर्चा भरा और 4 लाख से ज्यादा सीटों से जीतने का दावा किया। वीणा देवी के नामांकन से पहले आशीर्वाद सभा हुई, जिसमें दोनों डिप्टी सीएम शामिल हुए।
इधर हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान के खिलाफ लड़ रहे राजद कैंडिडेट शिवचंद्र राम साइकिल से अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।



No comments:
Post a Comment