सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को मधेपुरा जिला मुख्यालय में रोड शो करेंगे
मधेपुरा : मधेपुरा के बाद सीएम नीतीश अररिया लोकसभा क्षेत्र के रानीगंज प्रखंड स्थित लालजी उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां से वह मधेपुरा वापस लौट जाएंगे। जिला के एसएनपीएम प्लस टू स्कूल मैदान में हेली पैड बनाया गया है। वहां से रात्रि विश्राम के लिए शहर के पूर्णिया गोला चौक स्थित एमएलसी ललन सर्राफ के घर जाएंगे।
इसके साथ ही सीएम मधेपुरा जिला मुख्यालय में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। वह अगले चार दिनों तक कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित करने जाएंगे और रात्रि विश्राम के लिए यहीं वापस आया करेंगे। बता दे कि मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है।

No comments:
Post a Comment