घर मे घुसकर मारपीट कर केश उठाने की धमकी देने की महिला ने किया थाना मे शिकायत - City Channel

Breaking

Wednesday, April 24, 2024

घर मे घुसकर मारपीट कर केश उठाने की धमकी देने की महिला ने किया थाना मे शिकायत

घर मे घुसकर मारपीट कर केश उठाने की धमकी देने की महिला ने किया थाना मे शिकायत

अलीगंज/जमुई : चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर गांव मे दबंगो ने घर मे घुसकर एक महिला से केश उठाने की धमकी देकर मारपीट कर घायल दिये जाने की समाचार प्रकाश मे आया है।पीडित महिला अफसाना खातुन ने बताया कि गांव मे ही मो परवेज खान से निकाह हुआ था अब वे तथा परिवार के लोग दहेज के खातिर प्रताडित कर रखने से इन्कार कर रहा है। 

     जब मै कोर्ट मे केश दर्ज करवाई तो अब वे सभी केश उठाने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार की सुबह 7 बजे परवेज खान व मेराज खान तथा साबिया खातुन व चांदनी तथा रसिया व रसीदा खातुन सहित अज्ञात आधा दर्जन लोग हरवे हथियार से लैस होकर आया और मारपीट करने लगा। केश उठाने की धमकी देकर घसीटकर ले जाने लगा। और जान मारने की नियत से परवेज ने गला दबाकर कोशिश किया।

      और सभी लोग मिलकर घर मे रखे गहने व जेबरात लूट लिया। और जाते - जाते केश उठाने की दिया है और नही करने पर अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहने की धमकी दिया है। पीडित अफसाना खातुन ने चंद्रदीप थाना मे लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

     प्रभारी थानाधयक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पीडिता ने लिखित आवेदन दिया है पुलिस मामले की छानबीन कर दोषियो पर कानूनी कारवाई करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages