नदियों के जलस्तर में गिरावट, पेयजल संकट गहराया - City Channel

Breaking

Wednesday, April 24, 2024

नदियों के जलस्तर में गिरावट, पेयजल संकट गहराया

नदियों के जलस्तर में गिरावट, पेयजल संकट गहराया

झाझा/जमुई :  भीषण गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा। हालात यह है कि 40 डिग्री से अधिक तापमान बन रहा है। जिसके कारण नदियों, छोटे छोटे तालाब, पोखर में जलस्तर न के बराबर है। भीषण गर्मी के कारण झाझा के उलाय नदी में पानी की जगह चारो ओर सिर्फ बालू की रेत ही नजर आ रहा है। 

नदियों मे पानी की स्त्रोत न के बराबर होने के कारण हालात यह हो चुका अब पानी की किल्लत भी लोगों के सामने आना शुरू हो चुका है। नदी के आसपास के रहने वाले लोगों के घरों में चापाकल से निकलने वाले पानी भी दम तोड़ते नजर आ रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों के पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की किल्लत लोगों के समक्ष उठना शुरू हो गया है। 

   ग्रामीण क्षेत्रों में कुंआ में पानी का स्तर काफी नीचे गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे चापाकल की स्थिति भी दयनीय हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के नदी किनारे बसने वाले कई ग्रामीणों का कहना है कि नदी में जलस्तर पूरी तरह से नीचे चला गया है जिसके कारण चापाकल, कुंआ का स्त्रोत भी पानी के स्तर तक नही पहुंच पा रहा है जिसके कारण पेयजल की संकट ग्रामीण क्षेत्रों में उठना शुरू हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

Pages