बारातियों से भरी मैजिक वाहन पलटने से आधा दर्जनभर बाराती हुए घायल
🔹निजी स्कूल का था वाहन, चालक मौके स्थल से भागने में रहा सफल।
झाझा/जमुई : शनिवार की सुबह बांका जिला अंर्तगत सूईया से बारात लौट रहा दर्जनों बारातियों से भरी एक मैजिक वाहन झाझा थानाक्षेत्र के करहरा बोड़वा मुख्य मार्ग स्थित दुअरपहड़ी के पास पलट जाने से उसपर सवार आधा दर्जनभर बाराती घायल हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में गिरे पड़े सभी लोगों को देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाकर भर्ती करवाया गया।
जहां डाॅक्टर बीके राय, डाॅ सदाब अहमद, डाॅ. कविन्द्र ने सभी घायल बारातियों का प्राथमिक उपचार किया। घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए डाॅक्टर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। घायल की पहचान गिद्धौर थानाक्षेत्र अंर्तगत जलघोड़वा गांव के रहने वाले सचिन कुमार, जागो यादव, प्रेम कुमार, नीतीश कुमार, सतगामा जमुई के अजित कुमार, मलयपुर थानाक्षेत्र कटौना गांव के किशोरी यादव के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि जिस मैजिक वाहन में सभी लोग सवार थे। वह स्कूली की वाहन था और दुअरपहड़ी के पास चालक को नींद लग गया जिससे वाहन अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायलों ने बताया कि हमलोग गिद्धौर थानाक्षेत्र अंर्तगत जलघोड़वा गांव के रहने वाले उमेश यादव का पुत्र राजो यादव का बारात सूईया गये थे और शनिवार की अहले सुबह वापस जलघोड़वा के लिए लौट रहे थे।
चालक अपनी वाहन को तेज गति से चला रहा था और अचानक दुअरपहड़ी के पास वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके स्थल से चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी सभी घायलों के परिजनों के मिलने पर सभी लोग अस्पताल पहुंच गया। घायल के परिजनों ने आशंका जताई कि चालक जल्दी से बारात को गांव पहुंचाकर फिर वह स्कूली बच्चों को ढोने वाला था और इसी चक्कर में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा होगा।

No comments:
Post a Comment