नाबालिग लड़के की बाइक से गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
झाझा/जमुई : बाइक से गिरकर एक नाबालिग लड़का की मौत हो गई। घटना झाझा दादपुर एनएच 333 स्थित दादपुर मोड़ के पास हुई है।
मृतक की पहचान दादपुर गांव के रहने वाले विनोद साह का 15 वर्षीय पुत्र दादर कुमार के रूप में हुई है। जिस वक्त लड़का बाइक से गिरा था उस वक्त ही उसकी मौत हो गई थी लेकिन परिजनों ने जिंदा समझकर उसे पहले निजी अस्पताल ले गया जहां से फिर उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। रेफरल अस्पताल में डाॅक्टर ने घायल को देखने एवं जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक लड़के के परिजनों ने डाॅक्टर द्वारा मृत किए जाने को संतुष्ट नही माना और फिर उसे जमुई लाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि दादर घर के पास ही बाइक चला रहा था और अचानक बाइक मोड़ने के दौरान वह बाइक से गिरकर घायल हो गया जिसके बाद हमलोगों ने पहले निजी अस्पताल और उसके बाद फिर सरकारी अस्पताल लाया।
जहाँ डाॅक्टर के द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

No comments:
Post a Comment