असहाय लोगों के बीच चलाया गया लंगर - City Channel

Breaking

Sunday, April 28, 2024

असहाय लोगों के बीच चलाया गया लंगर

असहाय लोगों के बीच चलाया गया लंगर


झाझा/जमुई : शनिवार को ई रिक्शा स्टैंड के पास मानव सेवा संघ के द्वारा चलाए निशुल्क लंगर चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में असहाय लोग पहुंचकर भोजन ग्रहण किया। 

      संघ के सदस्य घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, आदित्य बरनवाल, प्रशांत साव, विनय यादव, संजीव सिन्हा सहित अन्य लोगों ने लंगर में पहुंचने वाले असहाय लोगों को भोजन करवाया। संघ के सदस्यों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में दैनिक मजदूरी करने वाले जैस रिक्शा, ठेला चालक एवं अन्य वैसे लोग जो दैनिक मजदूरी कर अपना भरण पोषण किसी तरह से कर रहे है।

     वैसे लोग भीषण गर्मी में काम नही मिलने से परेशान है जिससे उसका भरण पोषण नही हो पा रहा है। ऐसे में उसकी ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए उनके बीच लंगर चलाया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages