पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा वर्ग के लोगों में मतदान को लेकर दिखा काफी उत्साह
🔹बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार को लेकर युवाओं ने किया मतदान।
झाझा/जमुई : लोकतंत्र के महापर्व में एक अच्छी सरकार बने, युवाओं को रोजगार, शिक्षा की व्यवस्था हो इसकी इच्छा लेकर मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा वर्ग के लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
पहली बार मत का प्रयोग कर रही राखी, पंकज, शबनम, मुमताज, सहित अन्य युवा वर्ग के लोगों ने बताया कि घर के बड़े लोग जिनका मतदाता सूची में नाम है वह जब मत का प्रयोग करने के लिये मतदान केंद्र पर पहुंचते थे तो हमलोगों में उत्साह होता था कि हमलोग भी मतदान का प्रयोग एक अच्छी सरकार बनाने के लिए करे और वह पल इस बार पहली बार आया जब केंद्र में एक अच्छी सरकार बनाने में हमलोगों की अहम भूमिका होगी।
युवा वर्ग के लोगों ने बताया कि एक अच्छी सरकार केंद्र में बने इसके लिए हर मतदाताओं को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए। ताकि देश विकसित हो और विकास की योजना शिक्षा, रोजगार सहित अन्य चीजों में भी दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार मत का प्रयोग करने वाले कई युवाओं ने बताया कि हमलोगों के परिजन किसान है जिससे हमलोगों के घरों का जीवन यापन होता है। इसलिए एक अच्छी सरकार बनाए जो कृषि के क्षेत्र में भी अपना ध्यान आकृष्ट कर सके।

No comments:
Post a Comment