लोक शिकायत निवारण शिविर आयोजित, आधा दर्जन फरियादियो के जमीन संबंधित मामले की हुई सुनवाई
🔹चंद्रदीप थाना परिसर मे शनिवार को भूमि विवाद संबंधित फरियादियो की शिकायत सुनी गई।
अलीगंज/जमुई : चंद्रदीप थाना परिसर मे शनिवार को अंचलाधिकारी भास्कर रंजन दिवाकर के नेतृत्व लोक शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिसमे दर्जनो भुमि संबंधित फरियादियो की लिखित आवेदन पर शिविर मे आये दर्जनो मामले की सुनवाई किया गया।
सीओ ने बताया कि भुमि विवाद संबंधित शिकायत पर दोनो पक्ष के मौजदूगी मे कागजात के आधार पर फैसला सुनाया जाता है। उन्होने बताया कि धनामा, अलीगंज, धर्मपुर से आये प्रकाश माझी, बबिता देवी, धर्मेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र माझी, सहित कई फरियादियो के लिखित आवेदन पर सुनवाई किया गया। जिसमे दोनो पक्ष के फर्द बयान तथा कागजात के आधार आधा दर्जन मामले की सुनवाई किया गया है।
कुछ फरियाद के एक पक्ष नही आने पर अगले तिथि को शिविर मे शामिल होने के लिए थानाधयक्ष को नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया।और दोनो पक्ष को नोटिस समय पर मिले ताकि अधिक से अधिक फरियादियो की वाद की सुनवाई किया जा सके।
बता दे कि जमीन संबंधित मामला निष्पादन को लेकर सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह के हर शनिवार को थानाधयक्ष व सीओ के मौजदूगी मे दोनो पक्ष के कागजातो के आधार पर भुमि विवाद निष्पादन किया जाता है।
मौके पर सीओ भास्कर रंजन दिवाकर, थानाधयक्ष राजेन्द्र साह, राजस्व कर्मचारी धनराज सिंह के अलावे दर्जनो फरियादी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment