भंवरा पूल पर लगे बेरियर का रॉड टूटा, उठी पुनर्स्थापन की मांग - City Channel

Breaking

Wednesday, April 24, 2024

भंवरा पूल पर लगे बेरियर का रॉड टूटा, उठी पुनर्स्थापन की मांग

भंवरा पूल पर लगे बेरियर का रॉड टूटा, उठी पुनर्स्थापन की मांग


झाझा/जमुई :  केशोपुर हाई स्कूल के सामने भंवरा पूल होते हुए धमना, काशीकुंड, सेवा, लक्ष्मीपुर प्रखंड जोड़ने वाली संपर्क पथ अब हादसों को दावत देने लगी है। यही सड़क धमना गाव से झाझा, गिद्धौर, जमुई मुख्यालय और एनएच 333 से मिलती है। 

दरअसल, भंवरा पूल के पास बने लोहे के बेरियर का एक खंबा गिर जाने से राहगीरों के साथ साथ ये वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बना है। स्थानीय निवासी राहुल कुमार, कारू कुमार, अमन कुमार, ग़ोलु कुमार, मंजेश कुमार , आदि ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से स्थिति यथावत बनी है। 

इस बीच दो तीन बाइक चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके इसे हटाने को लेकर न तो स्थानीय प्रशासन ने पहल की और न ही पंचायत प्रतिनिधियों ने। लोगों ने बताया कि ये बेरियर यहां लगाया गया था। ताकि बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो सके। लेकिन इसके गिर जाने से छोटी मोटी दुर्घटना तो होती ही है। 

साथ ही रोजाना एक दो बड़े और भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। जो घनी आबादी वाले क्षेत्र के लिए चिन्ता का विषय है। स्थानीय लोगों ने इसे हटाकर पुनः इसे पुराने स्थान पर पुनर्स्थापित करने की मांग रखी है।

No comments:

Post a Comment

Pages