दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार चाचा भतीजा हुआ घायल - City Channel

Breaking

Tuesday, April 30, 2024

दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार चाचा भतीजा हुआ घायल

दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार चाचा भतीजा हुआ घायल

झाझा/जमुई : झाझा रजला मुख्य मार्ग स्थित अमरपुरा गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार चाचा भतीजा घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां डाॅक्टर ने घायल चाचा भतीजा का इलाज किया। घायल की पहचान चंद्रमंडी थानाक्षेत्र अंर्तगत चुनवारेडी गांव के रहने वाले मुकेश कुमार साव और उसका चाचा फेकू साव के रूप में हुई है। घायल मुकेश कुमार साव ने बताया कि मै टेलवा में अपने रिश्तेदार के घर पर कुछ जरूरी काम से गया था और फिर वहां से बाइक पर चाचा को लेकर अपने घर लौट रहा था कि तभी अमरपुरा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में बाइक चालक जो बिना हेलमेट का था उसने मेरे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरा बाइक सड़क किनारे गिर पड़ा जिसमें मै और मेरा चाचा घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment

Pages