पीएचईडी विभाग को ग्रामीणों ने चापाकल मरम्मती को लेकर लिखा पत्र
झाझा/जमुई : नारगंजो गांव में खराब पड़े चापाकल से लोगों को हो रही परेशानी पर वार्ड संख्या 13 में रहने वाले ग्रामीणों ने चापाकल मरम्मती को लेकर फिर से एक बार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जमुई के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है। ग्रामीण रमेश यादव, विकास कुमार, छोटेलाल टुडु, कार्तिक कुसुम, मो. जियाउद्धीन ने लिखे पत्र में पदाधिकारी को अवगत करवाते हुए बताया है कि गर्मी के मौसम मे नरगंजो गांव में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। वर्तमान में गांव में चापाकलों की संख्या अपर्याप्त है। इस कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं एवं बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जो उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर नकरात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा नारगंजो रेलवे स्टेशन एवं एनएच 333 के किनारें स्थित कोई चापाकल नही रहने से रेलयात्रियों एवं सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पेयजल की काफी समस्या हो रही है तथा इन लोगों को भी पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:
Post a Comment