हिस्सेदारी को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर किया घायल - City Channel

Breaking

Tuesday, April 30, 2024

हिस्सेदारी को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर किया घायल

हिस्सेदारी को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर किया घायल


झाझा/जमुई : घर मे हिस्सेदारी को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मामला थानाक्षेत्र के केशोपुर गांव की है। मारपीट में घायल दंपति इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचा जहां घायल दंपति का इलाज किया गया। घालय की पहचान दिलीप कुमार दास और उसकी पत्नी अंजू देवी उर्फ दीपा देवी के रूप में हुई है। घायल दिलीप ने बताया कि पहले मेरे घर में दो कमरा था जिसमें मै और मेरा बड़ा भाई अनिल कुमार साथ मे अलग अलग कमरा में रहते थे। फिर जमीन का बंटवारा हुआ जिसके बाद मेरे हिस्से में बाथरूम आ गया जिसपर मेरा बड़ा भाई बाथरूम बने हिस्सा और एक कमरा भी मांगने लगा। इसी बात का जब मैने विरोध किया तो मेरा बड़ा भाई मेरे साथ मारपीट करने लगा और जब मेरी पत्नी मुझको बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी हाथाबाइ करते हुए उसे जान  मारने की नियत से कुदाल चला दिया। घायल ने बताया कि इलाज के बाद थाना में भी घटना को लेकर आवेदन देगें।

No comments:

Post a Comment

Pages