सार्वजनिक पेयजल काउंटर नही रहने से लोगों को हो रही परेशानी
🔹नप ईओ ने कहा कि जल्द ही नगर क्षेत्र में जगह जगह लगाया जायेगा सार्वजनिक पेयजल काउंटर।
झाझा/जमुई : भीषण गर्मी का प्रकोप बढते जा रहा है दिन प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों के लिए पेयजल की संकट भी गहराते जा रहा है।
नगर क्षेत्र स्थित बाजार या अन्य कई स्थलों पर पेयजल की सुविधा न होने पर राहगीरों को मजबूरन जेब ढीली करके पानी का बोतल खरीदने को मजबूर है। पिछले वर्ष रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड, सोहजाना मोड़ सहित आधा दर्जनभर से अधिक स्थलों पर नप कार्यालय की ओर से सार्वजनिक पेयजल काउंटर लगाया था, जिससे लोगों को काफी सहुलियत हुई और राहगीरों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना नही पड़ता था साथ ही उसकी जेब ढीली भी नही होती थी लेकिन इस बार अप्रैल माह के समाप्ति तक नप कार्यालय की ओर से जगह जगह सार्वजनिक पेयजल काउंटर नही लग सका है।
कुछ लोगों ने बताया कि सार्वजनिक पेयजल काउंटर लग जाने से लोगों को इसका लाभ मिलता था। इस संदर्भ में नप कार्यपालक पदाधिकारी नीलम स्वेता से पूछे जाने पर उन्होनें बताया कि पिछले वर्ष जितने स्थल पर पेयजल काउंटर लगा हुआ था उतने स्थल पर फिर से जल्द ही सार्वजनिक पेयजल काउंटर लगाया जाएगा इसको लेकर पहल किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment