कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी ने 3 सेटों में किया नामांकन ने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हुए शामिल - City Channel

Breaking

Wednesday, April 24, 2024

कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी ने 3 सेटों में किया नामांकन ने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हुए शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी ने 3 सेटों में किया नामांकन ने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हुए शामिल



सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर : समस्तीपुर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार सन्नी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। वहीं, समस्तीपुर में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सनी हजारी द्वारा 3 सेटों में नामांकन पत्र सहायक निर्वाची पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रोज्जवल के समक्ष दाखिल किया गया। इनके प्रस्तावक मोहम्मद अबू तालीम, रामचंद्र महतो और रोमा भारती नामांकन के समय उपस्थित रहे।

इससे पूर्व उनके समर्थकों ने शहर के ताजपुर रोड स्थित कार्यालय से नामांकन जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में राजद, कांग्रेस, CPI, सीपीएम और भाकपा माले और वीआईपी पार्टी के समर्थकों ने भाग लिया।

नामांकन के बाद सन्नी हजारी का बयान :

नामांकन कर बाहर निकले सन्नी हजारी ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि इस बार बाहरी बनाम लोकल का मुद्दा है। संसदीय क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व से ही समाज सेवा करते आ रहें। इसके बल पर उन्हें महागठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें इस लायक बना दिया है कि अब वह अकेले चल सकते हैं।

महागठबंधन के समर्थक और दल के लोगों को साथ मिल रहा है। जब पत्रकारों द्वारा उनसे पूछा गया कि उनके पिता भी जदयू में हैं और जदयू के ही मंत्री अशोक चौधरी की बेटी एनडीए से चुनाव मैदान में हैं। इसको किस तरह से देखते हैं तो उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है यहां सबको चुनाव लड़ने का हक है। वह जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे। लोगों को समस्तीपुर को विकास के मॉडल पर लाने का प्लान भी बताएंगे। लोगों का जरूर साथ मिलेगा। वे स्थानीय है।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सन्नी हजारी के पिता महेश्वर हजारी जदूय से मंत्री हैं। वह अपनी राजनीति कर रहे हैं। सन्नी हजारी अपनी राजनीति करते हैं। वह अपनी बात लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्हें जरूर विजयी मिलेगी।

राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने कहा कि सन्नी हजारी लोकल उम्मीद हैं। समस्तीपुर के बेटे हैं। उन्होंने यहां की जनता से अपील की है कि अपने बीच के लोगों को वोट देकर जीतावें जिससे जरूरत पर उन्हें आसानी से खोजा जा सके। अभी क्या स्थिति है लोगों को सांसद से मिलने के दिल्ली जाना होता है।

No comments:

Post a Comment

Pages