चुनाव के कारण वाहन नही चलने से लोगों को हुई परेशानी - City Channel

Breaking

Saturday, April 20, 2024

चुनाव के कारण वाहन नही चलने से लोगों को हुई परेशानी

चुनाव के कारण वाहन नही चलने से लोगों को हुई परेशानी

झाझा/जमुई : प्रथम चरण में हो रहे चुनाव को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। छोटी बड़ी वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर नही आए जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा खासकर ग्रामीण क्षेत्र से चलने वाली छोटी बड़ी वाहन के परिचालन पर पूर्ण रूप से विराम देखने को मिला। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

          सड़को पर वाहन नही चलने के कारण राहगीरों को लंबी दूरी तय कर झाझा मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन की दूरी पैदल ही भीषण गर्मी पूरा करना पड़ा। दूसरी ओर अन्य दूसरे राज्यों से अपने घर आने वाले यात्रियों को भी झाझा रेलवे स्टेशन से अपने घर जाने के लिए परेशान होते दिखाई दिया। सर्किन नंबर एक के रहने वाले प्रशांत झाझा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वाहन नही मिलने से उन्होनें बताया कि चुनाव को लेकर वे अपने घर आया लेकिन वाहन नही चलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। चुनाव में बाइक पकड़ाने के डर से घर से भी कोई परिजन बाइक लेकर स्टेशन आने में डर रहे है।

No comments:

Post a Comment

Pages