नारगंजो स्टेशन के बाहर चापाकल खराब रहने से लोगों को हो रही है परेशानी - City Channel

Breaking

Thursday, April 25, 2024

नारगंजो स्टेशन के बाहर चापाकल खराब रहने से लोगों को हो रही है परेशानी

नारगंजो स्टेशन के बाहर चापाकल खराब रहने से लोगों को हो रही है परेशानी

झाझा/जमुई : नारगंजो स्टेशन के बाहरी परिसर में लगे चापाकल खराब रहने के कारण आसपास के दुकानदारों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि दुकानदारों के साथ साथ राहगीरों को भी पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। 

     नारगंजो होकर घोरपारन, सिमुलतला या फिर बलियाडीह झाझा आने जाने वाले राहगीरों को जब प्यास लगती है लेकिन चापाकल खराब रहने के कारण वे लोग भीषण गर्मी में प्यास बुझाए ही पानी की तलाश में आगे निकल जाते है। स्थानीय विकास कुमार, मंगर यादव, आर्यन टुडु, बासुदेव हांसदा, सोमरा बास्के, जियाउद्धीन, जोसेफ टुडु ने बताया कि चापाकल काफी दिनों से पड़ा हुआ है।

   लगातार हमलोग चापाकल मरम्मती को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारी से गुहार लगा रहे लेकिन चापाकल नही बन पा रहा है जिसके कारण यहां के दुकानदारों के साथ स्थानीय लोग और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

           स्थानीय कार्तिक कुसुम ने बताया कि चापाकल खराब रहने से हो रही परेशानी को लेकर जिलाधिकारी जमुई को भी पत्र लिखा गया लेकिन अबतक इस सकरात्मक पहल नही हो सकी जिसके कारण लोगों को पानी पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages