भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्या अब लड़ सकते हैं चुनाव ? - City Channel

Breaking

Thursday, April 25, 2024

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्या अब लड़ सकते हैं चुनाव ?

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्या अब लड़ सकते हैं चुनाव ?


जमुई : पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा ज्वॉइन कर ली है। वे अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी और संजय मयूख के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी मां मोदी जी की बड़ी फैन हैं। उनके कहने पर मैंने ये फैसला लिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी से मिलती है।


 उन्होंने ने कहा कि इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ। बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।

फर्जी वीडियो से जुड़े मामले पर बोलते हुए कहा कि मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए, लेकिन पटना कोर्ट ने न केवल मुझे जमानत दे दी, बल्कि मुझ पर लगाया गया एनएसए भी वापस ले लिया। सनातन को बदनाम करने वालों और राष्ट्रवाद के विरोधियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं यूट्यूबर मनीष कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो भाजपा के साथ है। मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं। हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे।

बताते चलें कि मनीष कश्यप को लेकर बुधवार शाम से ही सियासी अटकलें तेज हो चली थीं। इन अटकलों को तब बल मिल गया जब मनीष कश्यप ने सुबह में मां के साथ एक भावुक पोस्ट डाली थी।

इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने लिखा था कि बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी नजर आई। मां खुश हैं तो सब कुछ एकदम सही हो जाएगा।

इलेक्शन लड़ने की तैयारी थी, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ दर्ज :

बता दें कि मनीष कश्यप के निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले थे। वह क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने को लेकर उनपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप के साथ पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मनीष कश्यप ने 2020 में बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी।

No comments:

Post a Comment

Pages