सिरसा जंगल में अचानक लगी आग, कई पेड़ पौधा जला - City Channel

Breaking

Thursday, April 25, 2024

सिरसा जंगल में अचानक लगी आग, कई पेड़ पौधा जला

सिरसा जंगल में अचानक लगी आग, कई पेड़ पौधा जला

झाझा/जमुई : झाझा थानाक्षेत्र के नारगंजों के समीप सिरसा जंगल में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जंगल में आग लगने से कई हरे भरे पेड़ पौधा जल गया। 

     दरअसल सिरसा जंगल के पहाड़ों पर धुंआ उठते देखकर लोगों को कुछ समझ नही आया और कुछ लोग पहाड़ के नजदीक जंगल में जाकर देखा तो पहाड़ के उपर जंगल में आग की लपेटे और धुंआ काफी तेजी से बढ़ते जा रहा था। पहाड़ के उपर में जंगल में बढ़ती आग की लपेटे और तेज धुआ देखकर स्थानीय लोगों की हिम्मत भी नजदीक जाकर आग बुझाने फैल साबित होते दिखाई दिया। 

         स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ काफी ऊंचा है और जंगल भी काफी घना है और वहां तक जाने का रास्ता भी मुश्किल है। इसके अलावे उतनी ऊंचाई पर पानी पहुंचाने का संसाधन भी नही है जिसके कारण आग बुझाने की कोशिश हो सके। स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को भी दिया। जंगल में आग कैसे लगी यह लोगों को पता नही चल पाया।

No comments:

Post a Comment

Pages