01 मई को एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं चिराग और सम्राट, जनसभा को भी करेंगे संबोधित - City Channel

Breaking

Wednesday, May 1, 2024

01 मई को एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं चिराग और सम्राट, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

01 मई को एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं चिराग और सम्राट, जनसभा को भी करेंगे संबोधित


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार/अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार शाम्भवी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए के पक्ष में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में समस्तीपुर लोकसभा में विकास की गंगा बहेगी और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य करेंगे।

मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल पैकेज देने की भी मांग करेंगे। एनडीए के नेता व घटक दलों के समर्पित कार्यकर्तागण एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ जन-जन की सेवा में लगे हैं। कुशेश्वर स्थान को महादेव की नगरी कहा जाता है और आने वाले दिनों में हम काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस के तर्ज पर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ - सबका विकास के नारे के साथ हम सभी वर्गों और समुदाय के लोगों की बीच जाकर इस बार बेटी को वोट देकर जीताने की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए वो हमेशा बाहरी और स्थानीय उम्मीदवार की बात कर रहे है जबकि आज समस्तीपुर के मोहनपुर में मुझे घर लिए हुए एक महीना हो गया है और वहीं से मैं हर दिन चुनाव प्रचार के लिए निकलती हूँ। कुशेश्वर स्थान विधानसभा के तिलकेश्वर, गोलमा, अरथुआ, तेगचा, उजुआ, उसरी, इटहर, खेसराहा, सनहौली, हिरनी, राम बाड़ी, सुल्तानपुर, महड़ी, कलना, औराही, विष्णुपुर, कछुआ, महराजपुर आदि गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया है।

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने जनसंपर्क के दौरान 1 मई को कुशेश्वर स्थान हाईस्कूल में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की होने वाली संयुक्त विशाल जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान राजकुमार राय‚ घनश्याम चौधरी‚ दिनेश पाठक‚ राजेश कुमार‚ अजय राय‚ सिकन्दर यादव सहित एनडीए के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages