इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे इस भीषण गर्मी मे पेयजल की नही है कोई व्यवस्था, पेयजल के लिए लोग हो रहे मोहताज
अलीगंज/जमुई : अगर आप प्रखंड या अंचल कार्यालय में किसी काम से जा रहे हैं और वहां आपको एक से दो घंटे रुकने की मजबूरी हो तो अपने साथ पानी की बोतल ले जाना बिल्कुल नहीं भुलेंगे। क्योंकि प्रखंड मुख्यालय स्थित इन दोनों कार्यालय में पानी पीने की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक चापकल शोभा की वस्तु जरूर बनी हुई है। सरकार द्वारा शहर से लेकर गांव तक सात निश्चय योजना अन्तर्गत हरेक घर में नल जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन यहां तो योजना को क्रियान्वित कराने वाले विभागीय कार्यालय आने वाले लोग व अधिकारी व कर्मी ही एक बोतल पानी के लिए मोहताज हैं।
मुख्यालय स्थित इन दोनों कार्यालय में लगभग दो सौ से अधिक लोग प्रतिदिन अपने अपने कार्य से आते हैं जिनको पीने का पानी एवं शौचालय की अनुपलब्धता के कारण परेशानी बन खड़ी ह इस भीषण गर्मी मे भी पेयजल के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे कोई व्यवस्था नही है। जिससे प्रखंड कर्मियो के साथ कार्यालय आये आमजनो को इस भीषण गर्मी मे पानी के लिए पानी पानी होना पड रहा है।
अंचलाधिकारी भास्कर रंजन दिवाकर ने बताया कि अभी तो मै कुछ दिन पहले ही योगदान दिया हू,फिर चुनाव मे ही व्यस्त थे।पानी के लिए एक माञ चापाकल था जो खराब पडा है। ऐसे ऊपर से कार्यालय मे पानी व्यस्था के लिए सरकार से कोई फंड नही है।लेकिन पीएचईडी विभाग से मिलकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे पानी व्यवस्था कराने के लिए प्रयास करूँगा।

No comments:
Post a Comment