बकाया रूपए मांगने पर एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, रेफर - City Channel

Breaking

Thursday, April 25, 2024

बकाया रूपए मांगने पर एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, रेफर

बकाया रूपए मांगने पर एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, रेफर


झाझा/जमुई :  थानाक्षेत्र के ढीबा गांव में उधार दिए गए रूपए मांगने पर एक व्यक्ति के साथ गांव के ही तीन लोगों के द्वारा बेरहमी से मारपीट करते हुए हाथ तोड़कर घायल कर  दिया। घायल की पहचान ढीबा गांव के रहने वाले मिथलेश यादव के रूप में हुई है। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति का इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि गांव के ही रहने वाले खाकू यादव और उसका बेटा संजीव यादव ने दो साल पहले गाड़ी निलामी को लेकर मुझसे पांच लाख रूपए उधार लिया जिसके बाद उससे अपना रूपए मांग रहा था लेकिन हर बार वे लोग टाल मटोल करने लगा। बुधवार को जब मै नदी की ओर से अपने घर आ रहा था तो खाकू यादव उसका बेटा संजीव यादव और विकास यादव ने रास्ते में पड़ने वाले खेत के पास रोककर मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरा हाथ तोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages