कार ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा साला हुआ घायल
झाझा/जमुई : झाझा दादपुर एनएच 333 स्थित ढीबा गांव के पास बाइक और कार में टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर बैठे दो लोग घायल हो गया। जो रिश्ता में जीजा साला बताया गया। घायल की पहचान गिद्धौर थानाक्षेत्र के बरहट्टा गांव के रहने वाले मो. आसीर और सोनो थानाक्षेत्र के छप्परडीह गांव के रहने वाले मो. असलम अंसारी के रूप में हुई। घटना के बाद घायलों को मौके स्थल पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा दोनो घायलों का इलाज किया गया। घायल मो. आसीर ने बताया कि मै बाइक से अपने जीजा को पहुंचाने के लिए उसके घर छप्परडीह जा रहा था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मेरे बाइक में टक्कर मार दिया जिससे मै और मेरा जीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जीजा साला का अस्पताल में इलाज किया गया जिसके बाद परिजन ने दोनो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल से निजी अस्पताल ले गया।

No comments:
Post a Comment