जमुई लोकसभा चुनावी महासंग्राम में हुए 51 प्रतिशत मतदान, केकेएम कॉलेज में वोटों की गिनती 04 जून को - City Channel

Breaking

Sunday, April 21, 2024

जमुई लोकसभा चुनावी महासंग्राम में हुए 51 प्रतिशत मतदान, केकेएम कॉलेज में वोटों की गिनती 04 जून को

जमुई लोकसभा चुनावी महासंग्राम में हुए 51 प्रतिशत मतदान, केकेएम कॉलेज में वोटों की गिनती 04 जून को

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन

जमुई : जमुई लोकसभा के 6 विधानसभा पर 19 अप्रैल को मतदान खत्म हो गया। जिसके बाद जमुई समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें मतदान को लेकर अहम जानकारियां दी गई।

 40 जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) के चुनावी महासंग्राम में 51.25 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। जिसमें 56.29 प्रतिशत वोटिंग दो विधानसभा क्षेत्र 242 झाझा एवं 243 चकाई में हुए जो सबसे ज्यादा रहे। इसके अलावा शेखपुरा विधानसभा में सबसे कम वोटिंग की प्रतिशत रही जहां 45.73 प्रतिशत दर्ज की गई। बताते चलें कि 241 जमुई में 52.48, सिकन्दरा 240 से  48.92, शेखपुरा 169 से 45.73, तारापुर 164 से 46.55 रही।

वहीं 52.05 प्रतिशत महिला वोटरों ने मतदान किया वहीं 50.11 प्रतिशत मतदान कर पुरुषों ने  दर्शाया। जहां जमुई लोकसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

     जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राकेश कुमार ने समाहरणालय के संवाद कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान को लेकर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। हालांकि पहले चरण में जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में तेज गर्मी व तेज हवा के बावजूद लोगों ने अपने घरों से निकलकर दम खम लगाकर ईवीएम का बटन दबाया जहां लोगों अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की। 

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जमुई लोकसभा क्षेत्र में कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं , इनमें 01 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इन सभी की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। वहीं पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट को स्थानीय केकेएम कॉलेज स्थित बज्रगृह में प्रेक्षक एवं सभी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बज्रगृह में पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट को भंडारित कर इसे सील कर सुरक्षित रखा गया है। 

 केकेएम कॉलेज स्थित बज्रगृह को त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रदान की गई है। इसकी सुरक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम 24×07 की तर्ज पर काम करेगा। अभ्यर्थी के प्रतिनिधियों के लिए पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट की निगरानी हेतु भी स्थल का चयन किया गया है। 40 जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) के वोटों की गिनती 04 जून को होनी है।

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तमाम संबंधित जनों से अपील करते हुए कहा कि देय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। 

उक्क्त मौके पर  पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरूल हक , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार सिंह समेत कई संबंधित जन प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages