रेलवे बोर्ड के द्वारा चलाई गई 19 जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों में 7 जोड़ी झाझा होकर किया जाएगा परिचालन - City Channel

Breaking

Sunday, April 21, 2024

रेलवे बोर्ड के द्वारा चलाई गई 19 जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों में 7 जोड़ी झाझा होकर किया जाएगा परिचालन

रेलवे बोर्ड के द्वारा चलाई गई 19 जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों में 7 जोड़ी झाझा होकर किया जाएगा परिचालन


झाझा/जमुई : ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के मददेनजर 19 जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। जिसमें झाझा रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली भी कई गाड़ी शामिल है। जानकारी देते हुए रेलवे हाजीपुर जोन के जनसंपर्क पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03135 कोलकाता पटना समर स्पेशल स्पेशल 23 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरूवार को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.25 बजे पटना पहुंचेगी वापसी में यही गाड़ी 03136 पटना कोलकाता समर स्पेशल 24 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को पटना से 12.15 बजे खुलकर उसी दिन 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस स्पेशल गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 6 कोच होगे और यह गाड़ी झाझा, किऊल, मोकामा के रास्ते चलेगी। इसके अलावे 06085 एरणाकुलम पटना समर स्पेशल गाड़ी  भी 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को एरणाकुलम से 23.00 बजे  खुलकर सोमवार को 3.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06086 पटना एरणाकुलम समर स्पेशल 22 अप्रैल से 1 जूलाई तक प्रत्येक सोमवार को पटना से 23.45 बजे खुलकर गुरूवार को 10.30 बजे  एरणाकुलम पहुंचेगी। इस  स्पेशल गाड़ी में साधारण श्रेणी के 22 कोच होगें और यह झाझा आसनसोल भूवनेश्वर के रास्ते परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03131 सियालदह गोरखपुर समर स्पेशल 22 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को सियालदह से 18.15  बजे खुलकर अगले दिन 3.25 बजे पटना  रूकते हुए 10.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर सियालदह समर स्पेशल 23 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को गोरखपुर से 11.30 बजे खुलकर 19.55 बजे पटना जंक्शन  रूकते हुए अगले दिन 6.25 बजे सियालदह पहुंचेगी। इस स्पेशल गाड़ी में शयनयान के 16 कोच होगा और यह समर स्पेशल गाड़ी झाझा किऊल, मोकामा, पटना, पाटलिपुत्र, छपरा होते हुए परिचालन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 03045 हावड़ा  रक्सौल समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरूवार एवं सोमवार को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03046 रक्सौल हावड़ा समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को रक्सौल से 16.55 बजे खुलकर अगले दिन 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 9 एवं साधारण श्रेणी के 8 कोच होगें। यह गाड़ी झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03509 आसनसोल खातीपुरा स्पेशल गाड़ी आसनसोल से 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को आसनसोल से 13.20 बजे खुलेगी जबकि खातीपुरा से 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक गुरूवार को 12.40 बजे खुलेगी। इस स्पेशल गाड़ी में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 1, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 4, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 2 एवं साधारण श्रेणी के 2 कोच होगे। यह गाड़ी झाझा किऊल, पटना, डीडीयू प्रयागराज, आगर फोर्ट के रास्ते चलेगी। वापसी में यह गाड़ी संख्या 24 अप्रैल से 26 जून तक खातीपुरा से 14.30 बजे प्रत्येक बुधवार को खुलकर 12.40 में आसनसोल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद से 22 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से 22.00 बजे खुलकर बुधवार को 16.50 में रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07006 25 जून से 27 जून तक रक्सौल से 3.15 खुलकर शुक्रवार को 19.40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इसके अलावे रांची भागलपुर रांची के बीच गाड़ी संख्या 08014 रांची से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरूवार को 23.25 बजे खुलकर अगले दिन 12 बजे भागलपुर पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या  08013 भागलपुर से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को 14.30 बजे खुलकर अगले दिन रांची 3.30 में पहुंचेगी। यह गाड़ी बोकारो, धनबाद, झाझा, किऊल के रास्ते चलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages