लोकसभा चुनाव : NDA की चुनावी सभा... सम्राट चौधरी समेत मांझी ने किया संबोधित
🔹कांग्रेस को बिहार की चिंता नहीं, पहले चरण का मतदान हो गया... लेकिन कोई नहीं आया : चिराग
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/अजय कुमार सिन्हा
समस्तीपुर : समस्तीपुर में लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। आज की तारीख में बिहार के लोगों की भूमिका और बढ़ जाती है। पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपारा समर्थन मिल रहा है। इसलिए हम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि बिहार के 40 में 40 सीट जीता कर दें।
चिराग पासवान मंगलवार को समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नामांकन के बाद शहर के पटेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के PM बन रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया में भारत का मान और सम्मान को बढ़ाया है। भारत के लोग अब सिना चौड़ा कर चल रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने समस्तीपुर दोनों सीट एनसीएम गठबंधन के उम्मीदवार समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और उजियारपुर नित्यानंद राय को जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने की बात कही।
सभा को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी किया संबोधित :
चुनावी सभा को बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने युक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि भारत का डंका विश्व में बज रहा है। युक्रेन में फंसे भारत के लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध रोको पहले भारतीय को बाहर निकालो। पहचान के लिए तिरंगा दिखाएं तो उसे हिंदुस्तानी समझ बाहर निकलने दें। उन्होंने कहा कि तिरंगा की आड़ में कई दूसरे देश के लोग भी बाहर निकल गए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नित्यानंद राय उनके नेता हैं। लेकिन प्रत्याशी होने के नाते उन्हें जीत का माला पहना दिया जाए। भीड़ से आई आवाज के बाद नित्यानंद के साथ ही समस्तीपुर की उम्मीदवार शांभवी चौधरी को भी माला पहनाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी संबोधित किया :
इस चुनावी सभा को हम के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संबोधित करते हुए समस्तीपुर की दोनों सीट पर एनडीए के उम्मीदवार को जीताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है। बिहार में विकास की गति आने वाले दिनों में और तेज होने वाली है।
इस सभा को बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, समेत एनडीए गठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के दुर्गेश राय, लोजपा रामविलास के अनुपम कुमार सिंह हीरा सिंह, भाजपा एमएलसी डॉ तरुण चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment