नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में शोभा की वस्तु बन कर रही गई नलजल योजना - City Channel

Breaking

Monday, April 29, 2024

नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में शोभा की वस्तु बन कर रही गई नलजल योजना

नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में शोभा की वस्तु बन कर रही गई नलजल योजना

झाझा/जमुई  :;नगर परिषद अंर्तगत वार्ड संख्या 19 से जुड़ा हुआ है। वार्ड संख्या 19 में नलजल योजना को लेकर रेफरल अस्पताल परिसर में बीते वर्ष जलमीनार का निर्माण करा दिया और नलजल योजना चालू होने के महज कुछ महीने चालू होने के बाद बंद हो गया जिससे लोगों के घरों में लगे नल से एक बूंद भी पानी लोगों को नसीब नही हो रहा है। इस भीषण गर्मी में जहां लोग पानी के इधर उधर भटक रहे है तो वही दूसरी ओर वार्ड संख्या 19 में नलजल योजना का लाभ नही मिलने से लोगों के बीच नाराजगी भी देखी जा रही है। वार्ड संख्या 19 में नलजल योजना फैल रहने वार्ड सदस्य दिनेश कुमार ने बताया कि नलजल योजना का लाभ वार्ड में 156 घरों को मिल रहा लेकिन फिलहाल सभी घरों में इस योजना का लाभ बीते छह माह से नही मिल रहा है। बोरिंग फेल हो चुकी है, जिसके कारण नलजल योजना बंद पड़ी हुई है। नलजल योजना बंद होने के बाद इसको लेकर नप कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई थी नप कार्यपालक पदाधिकारी नीलम स्वेता से पूछे जाने पर उन्होनें बताया वार्ड संख्या 19 में नलजल योजना की जानकारी मिलने पर उसे भी ठीक करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Pages