फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जमुई में एक साल से चल रहा था इलाज
जमुई : जमुई टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार मोहल्ले में एक विक्षिप्त महिला का फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली। जहाँ मृतक की पहचान पुरानी बाजार निवासी बबलू केसरी की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गयी है।
वहीं बताया जाता है कि सोनी देवी बीते कई माह से मानसिक रोगी थी जिसका इलाज किया जा रहा था। घटना की जानकारी बच्चों द्वारा पिता बबलू केसरी को दी गई। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहाँ जांचोपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
महिला के पति बबलू केसरी ने बताया कि बीते कई माह से उसकी पत्नी मानसिक रोग से ग्रसित थी और वह अकेले घर से निकाल जाती थी, जिससे पूरा परिवार के लोग परेशान थे। रविवार की दोपहर अचानक उसके द्वारा फांसी लगाने की जानकारी बच्चों के द्वारा दी गई। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इधर घटना के बाद मृतक महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। बताया जाता है कि मृतक महिला को तीन बेटी और एक बेटा है। टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि महिला के मानसिक रोगी होने की जानकारी मिली है। जिस वजह से यह घटना सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment