कमर से अधिक पानी में किऊल नदी पार कर गंगा आरती में पहुंचे DM-SP, 10 हजार से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ - City Channel

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

कमर से अधिक पानी में किऊल नदी पार कर गंगा आरती में पहुंचे DM-SP, 10 हजार से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

कमर से अधिक पानी में किऊल नदी पार कर गंगा आरती में पहुंचे DM-SP, 10 हजार से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

🔸खैरमा घाट पर वाराणसी की तर्ज पर हुआ भव्य आयोजन, नदी के दोनों किनारों पर जलाए गए हजारों दीप; काशी से आए ब्राह्मणों ने कराई आरती।

जमुई। शहर के पतनेश्वर धाम के पास खैरमा घाट पर मंगलवार देर शाम वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल कमर से अधिक पानी में किऊल नदी पार कर आरती के मंच तक पहुंचे। दोनों अधिकारियों का नदी पार कर कार्यक्रम में शामिल होना आयोजन का सबसे चर्चित दृश्य रहा।

जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से नमामि गंगे अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में किऊल नदी के दोनों किनारों पर हजारों दीप जलाए गए। वाराणसी और काशी से पहुंचे ब्राह्मणों ने पारंपरिक विधि-विधान से आरती कराई। शंख ध्वनि, मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। कलाकारों ने राम दरबार की आकर्षक रंगोली भी बनाई।

कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसपी ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर 10 हजार से अधिक लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे।

डीएम और एसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश दिया। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए पर्व-त्योहारों पर ऐसे आयोजन कराने की मांग की।

यह आयोजन किऊल नदी के संरक्षण, स्वच्छता, आपसी भाईचारे और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages