जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई के सभी आदि सेवा केंद्रों में हुए विशेष कार्यक्रम - City Channel

Breaking

Wednesday, November 18, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई के सभी आदि सेवा केंद्रों में हुए विशेष कार्यक्रम

जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई के सभी आदि सेवा केंद्रों में हुए विशेष कार्यक्रम

🔹स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी, ग्रामीणों को गांव के विकास में भागीदारी के लिए किया गया प्रेरित।

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

जमुई: ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस पर बुधवार को जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा और संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों से जोड़ना है। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

**गांवों के विकास में सामुदायिक भागीदारी पर जोर**

‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के तहत आदि सेवा समय और आदि सेवा दिवस के माध्यम से जनजातीय गांवों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। आदि सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए एकल-खिड़की सेवा केंद्र के रूप में कार्य करते हैं, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अभियान के तहत स्थानीय लोगों को साप्ताहिक स्वैच्छिक सेवा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने के साथ जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages