बिहार सरकार का फैसला: 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी, बदली गई अवकाश की तारीख
🔸धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन के आग्रह पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी सहमति।
पटना। चित्रगुप्त पूजा को लेकर बिहार सरकार ने सरकारी छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है। अब राज्य में 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का अवकाश रहेगा। पहले सरकारी कैलेंडर में यह छुट्टी 10 नवंबर के लिए निर्धारित थी।
बताया गया है कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी की तारीख बदलने का आग्रह किया था। उन्होंने पूजा के दिन ही सरकारी अवकाश रखने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए 10 नवंबर की छुट्टी को 11 नवंबर करने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद राज्य में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर अब 11 नवंबर को सरकारी अवकाश मनाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment