झुमराज बाबा मंदिर में कार्तिक माह तक बलि प्रथा पर रोक, श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना - City Channel

Breaking

Saturday, October 24, 2026

झुमराज बाबा मंदिर में कार्तिक माह तक बलि प्रथा पर रोक, श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

झुमराज बाबा मंदिर में कार्तिक माह तक बलि प्रथा पर रोक, श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

सोनो संवाददाता पंकज बरनवाल

सोनो (बटिया)। झुमराज बाबा मंदिर परिसर में कार्तिक माह के दौरान एक महीने तक बलि प्रथा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार की शाम मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।

बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के सचिव राकेश सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार से कार्तिक माह के दौरान एक महीने तक मंदिर परिसर में बलि प्रथा बंद रहेगी। इस अवधि में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर झुमराज बाबा की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

बैठक में मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष लालू बरनवाल, सचिव राकेश सिंह, फुलवरिया के तालेवर सिंह, प्रमोद सिंह, दिवाकर सिंह, भुनेश्वर सिंह सहित स्थानीय दुकानदार गंगो पासवान, नरेश पासवान, अजीत पासवान और दिलीप पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों की सहमति से लिए गए इस निर्णय से कार्तिक माह में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बिना बलि दिए पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages