जमुई में राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, तीनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल तय - City Channel

Breaking

Saturday, October 24, 2026

जमुई में राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, तीनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल तय

जमुई में राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, तीनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल तय

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

जमुई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दूसरे दिन के मुकाबलों के बाद तीनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले भी निर्धारित हो गए।

अंडर-14 में तिरहुत, दरभंगा, कोसी और सारण सेमीफाइनल में

अंडर-14 वर्ग में मुंगेर ने पूर्णिया, सारण ने मुंगेर, तिरहुत ने मगध, कोसी ने भागलपुर, तिरहुत ने पूर्णिया, कोसी ने पटना, मुंगेर ने मगध, सारण ने पूर्णिया, कोसी ने दरभंगा, तिरहुत ने मुंगेर, पटना ने भागलपुर, तिरहुत ने सारण, दरभंगा ने भागलपुर, मगध ने पूर्णिया तथा सारण ने मगध को पराजित किया। दरभंगा ने पटना को भी हराकर जीत दर्ज की।

इस वर्ग के सेमीफाइनल में तिरहुत का मुकाबला दरभंगा से और कोसी का मुकाबला सारण से होगा।

अंडर-17 में भागलपुर, पटना, मुंगेर और सारण की टीमें अंतिम चार में

अंडर-17 वर्ग में सारण ने पूर्णिया, पटना ने दरभंगा, कोसी ने मगध, मुंगेर ने तिरहुत, भागलपुर ने सारण, कोसी ने पूर्णिया, पटना ने तिरहुत, सारण ने मगध, भागलपुर ने पूर्णिया, दरभंगा ने तिरहुत, सारण ने कोसी, मुंगेर ने पटना, भागलपुर ने कोसी, मुंगेर ने दरभंगा, मगध ने पूर्णिया तथा भागलपुर ने मगध को हराया।

सेमीफाइनल में भागलपुर का सामना पटना से होगा, जबकि मुंगेर की भिड़ंत सारण से होगी।

अंडर-19 में दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर और सारण ने बनाई जगह

अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने पूर्णिया, भागलपुर ने मगध, सारण ने तिरहुत, मुंगेर ने कोसी, दरभंगा ने पटना, तिरहुत ने पूर्णिया, मगध ने कोसी, दरभंगा ने सारण, पटना ने पूर्णिया, भागलपुर ने कोसी, दरभंगा ने तिरहुत, मुंगेर ने मगध तथा पटना ने तिरहुत को पराजित किया। इसके अतिरिक्त मुंगेर ने भागलपुर, सारण ने पूर्णिया और पटना ने सारण को हराया।

इस वर्ग के सेमीफाइनल में दरभंगा और भागलपुर आमने-सामने होंगे, जबकि मुंगेर का मुकाबला सारण से होगा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल, जीत के लिए निरंतर प्रयास और खेल भावना देखने को मिली। इस आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 25 अक्टूबर 2026 को होगा। अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के शेष मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages