रंगोली में दिखी नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा, झाझा में हुआ कार्यक्रम - City Channel

Breaking

Wednesday, October 7, 2026

रंगोली में दिखी नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा, झाझा में हुआ कार्यक्रम

🔸सरकारी बस स्टैंड परिसर में सेवा, सुशासन और संकल्प के संदेश को रंगोली के जरिए किया गया प्रस्तुत।

झाझा, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झाझा नगर परिषद के सरकारी बस स्टैंड परिसर में विशेष रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री की राजनीतिक यात्रा के साथ सेवा, सुशासन और संकल्प की थीम को प्रदर्शित किया गया।

रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के राजनीतिक सफर को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। करीब 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद मई 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद का दायित्व ग्रहण किया।

योजनाओं और विकास पहलों को भी मिली जगह

कार्यक्रम में रंगोली के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों को भी प्रदर्शित किया गया। इनमें डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, जन-धन योजना, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन को प्रमुखता से दर्शाया गया।

वहीं, अंत्योदय की भावना और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर सरकार की विकास परिकल्पना को भी रंगोली के माध्यम से सामने रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की पूर्णता पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा, भाजपा नेता भैया लाल माथुरी, वार्ड पार्षद विपुल उर्फ ईतु झा, दिगु रावत, दिलीप साव, विकास शर्मा, मोनिका सिंह, प्रभाकर कुमार, पंकज माथुरी, सूरज सिंह, राजेश कुमार, विजय अग्रहरी, अजीत सिन्हा समेत भाजपा के प्रतिनिधि, नगर परिषद के कर्मचारी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages