निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीओ, बच्चों को पढ़ाकर समझाया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व - City Channel

Breaking

Wednesday, September 30, 2026

निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीओ, बच्चों को पढ़ाकर समझाया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व


🔸सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय सतायन में प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कक्षाओं का लिया जायजा, बच्चों को बड़े लक्ष्य तय करने के लिए किया प्रेरित।

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

जमुई: जिले में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई ने अपने गोद लिए विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), सतायन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने विद्यालय की आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और विभिन्न कक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति और उनके उपयोग के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों तथा उनके रखरखाव की व्यवस्था को भी देखा।

कक्षा में पहुंचे तो बदल गया अंदाज

विद्यालय भ्रमण के दौरान एसडीओ केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहे, बल्कि स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उन्हें पढ़ाया।

उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों के आधार पर बच्चों की समझ तथा विषय संबंधी जानकारी को परखा। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्होंने पढ़ाई को समझकर सीखने पर जोर दिया।

बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

एसडीओ ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, कक्षा में एकाग्रता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। एसडीओ के कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करने और पढ़ाने से बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Pages