जमुई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ टीम की सघन गश्त - City Channel

Breaking

Saturday, September 26, 2026

जमुई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ टीम की सघन गश्त

जमुई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ टीम की सघन गश्त

🔻स्कूल-कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित निगरानी; छेड़खानी और उत्पीड़न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी।

जमुई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जमुई जिले में ‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा शनिवार को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन एवं नियमित गश्त की गई। टीम ने शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता के लिए महिलाएं एवं बालिकाएं 112 पर संपर्क कर सकती हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़खानी, छींटाकशी, पीछा करने, अभद्र व्यवहार अथवा अन्य प्रकार के उत्पीड़न की घटनाओं पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी और गश्त लगातार जारी रहेगी। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सजग एवं संवेदनशील तरीके से कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Pages