थाना प्रभारी के निलंबन की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना - City Channel

Breaking

Monday, September 14, 2026

थाना प्रभारी के निलंबन की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

थाना प्रभारी के निलंबन की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

चकाई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में कथित आपराधिक घटनाओं की जांच और थाना प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर भाकपा माले एवं आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने की अध्यक्षता आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता कल मरांडी ने की तथा संचालन मनोज कुमार पांडे ने किया।

धरनार्थियों ने बाराटांड़ में प्रसादी नैया की मृत्यु के बाद घर के दरवाजे के सामने कथित रूप से शव दफन किए जाने, बसबुटिया में जेसीबी से चहारदीवारी व सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए जाने तथा चौपाल, सगदनीडीह और गोरियाटीला में सोलर प्लेट चोरी की घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन की मांग करते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

धरने में वासुदेव राय, राहुल यादव, मोहम्मद हैदर, संजय राय, प्रदीप मंडल, खूब लाल राणा, रूपम शाह समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Pages