इम्पार्शियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने
खैरा : जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के चौहानडीह स्थित इम्पार्शियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा और भगवान श्रीकृष्ण के आकर्षक रूप में सजकर पहुंचे। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक वेशभूषा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में तैयार करने में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विशेष मेहनत की। जन्माष्टमी कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बच्चों को बताया राधा-कृष्ण के जीवन का महत्व
विद्यालय के प्राचार्य कुंदन मिश्र ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन, प्रेम, त्याग और आदर्शों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राधा और कृष्ण केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन दर्शन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बच्चों से उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सलोनी सिंह, पल्लवी सिंह, नेहा वर्मा, सोनी पांडेय, तन्नू सिंह और खुशी के अलावा शिक्षक देवराज, सौरव पांडेय, अभिषेक यादव एवं अनिकेत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित जन्माष्टमी समारोह की सराहना की। अंत में प्राचार्य कुंदन मिश्र ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment