पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जमुई में भाजपा का ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम...
🔻श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम और बोधवन तालाब स्थित दुर्गा मंदिर में हुआ दीपोत्सव, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को जमुई जिले में ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में सामूहिक दीपोत्सव कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। देशभर में भी भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला मुख्यालय में श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई तथा बोधवन तालाब स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष दीपोत्सव आयोजित हुआ। यहां शहर से बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तथा दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुसार इस अवधि में देश के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देशभर से मिले शुभकामना संदेशों और आशीर्वाद के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment