आरएसएस शताब्दी वर्ष के सातवें चरण की शुरुआत, जमुई में वार्ड 25 से शाखा का शुभारंभ - City Channel

Breaking

Sunday, September 27, 2026

आरएसएस शताब्दी वर्ष के सातवें चरण की शुरुआत, जमुई में वार्ड 25 से शाखा का शुभारंभ

आरएसएस शताब्दी वर्ष के सातवें चरण की शुरुआत, जमुई में वार्ड 25 से शाखा का शुभारंभ


🔻भछियार के पासवान टोला में लगी शाखा, आठ प्रौढ़ और एक बाल स्वयंसेवक ने लिया हिस्सा।

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

जमुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत सातवें चरण की शुरुआत रविवार, 27 सितंबर 2026 से हुई। संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम स्थानों पर सभी आयु वर्ग के लोगों की शाखाएं आयोजित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

बताया गया कि संघ का शताब्दी उत्सव पिछले विजयादशमी, वर्ष 2025 से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसके लिए सात चरणों की योजना बनाई गई है। इनमें विजयादशमी उत्सव, व्यापक गृह संपर्क अभियान, प्रमुख जन गोष्ठी, हिंदू सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवा सम्मेलन और शाखा विस्तार कार्यक्रम शामिल हैं।

संघ से जुड़े लोगों के अनुसार, इनमें से छह चरण पूरे किए जा चुके हैं। सातवें चरण के तहत रविवार से विभिन्न स्थानों पर शाखाएं लगाने का अभियान शुरू किया गया।

वार्ड 25 में शुरू हुई शाखा

इसी क्रम में जमुई नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 के भछियार स्थित पासवान टोला में शाखा की शुरुआत हुई। शाखा का आयोजन पालक प्रो. रामजीवन साहू की अगुवाई में किया गया।

आयोजकों के अनुसार, पहले दिन शाखा में कुल आठ प्रौढ़ और एक बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। शाखा के मुख्य शिक्षक पंकज जी रहे, जो संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित बताए गए हैं।

आयोजकों ने बताया कि 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस चरण का उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानों पर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को शाखा गतिविधियों से जोड़ना है।

No comments:

Post a Comment

Pages