‘युवा बोले’ को लेकर जमुई में लोजपा की बैठक, 24 सितंबर को पटना में जुटेंगे युवा - City Channel

Breaking

Sunday, September 13, 2026

‘युवा बोले’ को लेकर जमुई में लोजपा की बैठक, 24 सितंबर को पटना में जुटेंगे युवा

‘युवा बोले’ को लेकर जमुई में लोजपा की बैठक, 24 सितंबर को पटना में जुटेंगे युवा



चिराग पासवान के आह्वान पर वेटरिनरी कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम, जमुई से अधिक भागीदारी की तैयारी

जमुई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आगामी 24 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले ‘युवा बोले’ कार्यक्रम को लेकर जमुई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को जिले में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आह्वान पर पटना के वेटरिनरी कॉलेज मैदान में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न हिस्सों से युवाओं के पहुंचने की बात पार्टी नेताओं ने कही है।

लोजपा नेताओं के मुताबिक ‘युवा बोले’ का उद्देश्य युवाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बैठक में रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और युवाओं के बेहतर भविष्य जैसे विषयों को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि बिहार के विकास में युवा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी अपेक्षाओं को सामने लाने के लिए ऐसे मंच जरूरी हैं।

जमुई लोजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं और युवाओं से पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘युवा जागे हैं और युवा आगे बढ़ रहे हैं’, ऐसे में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, पूर्व प्रत्याशी रवि शंकर पासवान, सांसद प्रतिनिधि सिकंदरा विधानसभा कारू सिंह, गुंजन तिवारी, दीपक सिंह, रंजन सिंह, गौतम पासवान, दानी पासवान, रोशन चंद्रवंशी और बबलू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर संदेश दिया गया—“युवा शक्ति का महासंगम—‘युवा बोले’ के संग!”

No comments:

Post a Comment

Pages