खतौली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल को वीरता पदक मिलने पर बजरंग दल ने किया सम्मानित - City Channel

Breaking

Monday, August 17, 2026

खतौली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल को वीरता पदक मिलने पर बजरंग दल ने किया सम्मानित

खतौली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल को वीरता पदक मिलने पर बजरंग दल ने किया सम्मानित


▪️साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए दी बधाई; कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में भूमिका की सराहना।

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली/मुजफ्फरनगर। खतौली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल को हाल ही में वीरता पदक से सम्मानित किए जाने पर नगर के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके साहस, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा भावना से खतौली का मान बढ़ा है।

बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रशांत पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और कर्तव्यपरायणता के साथ किया है। उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रभावी भूमिका निभाई है।

विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस अधिकारियों के सामने कई चुनौतियां होती हैं, जिन्हें प्रभारी निरीक्षक ने सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ संभाला।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दिनेश चंद्र बघेल की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वीरता पदक उनके उत्कृष्ट कार्य, साहस और समर्पण का सम्मान है।

सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगी सेना सुमित बजरंगी, पंकज भटनाकर, नगर संयोजक आचार्य शिवम भारद्वाज, सह संयोजक शुभम भटनागर, गौरव शर्मा उर्फ बंटी, अनुराग सैनी और नितिन भटनागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक को वीरता पदक मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पुलिस विभाग के साथ-साथ खतौली क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Pages