खेल तन और मन दोनों के लिए लाभप्रद, खेल के माध्यम से युवा संवार रहे अपना भविष्य : विकास सिंह - City Channel

Breaking

Friday, August 14, 2026

खेल तन और मन दोनों के लिए लाभप्रद, खेल के माध्यम से युवा संवार रहे अपना भविष्य : विकास सिंह

खेल तन और मन दोनों के लिए लाभप्रद, खेल के माध्यम से युवा संवार रहे अपना भविष्य : विकास सिंह

▪️काला पत्थर खेल मैदान में सुपर-8 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, आठ टीमों ने लिया हिस्सा।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत काला पत्थर खेल मैदान में डाढ़ा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सुपर-8 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने बल्लेबाजी कर एवं फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले आठ-आठ ओवर के खेले गए। उद्घाटन मुकाबला जमुई क्रिकेट टीम और पनौंट क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पनौंट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। इसके जवाब में जमुई क्रिकेट टीम ने नौ विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर डाढ़ा, भारत स्पोर्ट्स क्लब जमुई, नुमर और सराय क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा क्रिकेट

खेल प्रेमियों और युवाओं को संबोधित करते हुए विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि क्रिकेट आज बेहद लोकप्रिय खेल बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि खेल तन और मन दोनों के लिए लाभप्रद है। आज युवा खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि यदि वे क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो मनोरंजन के साथ-साथ इसे व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी अपनाएं।

विकास सिंह ने युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि बेहतर स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए ड्यूज बॉल क्रिकेट की ओर आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने हुनर को पहचानकर उसे निखारने और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

युवाओं ने आयोजन को बनाया सफल

उद्घाटन अवसर पर बरहट प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक मंडल के अमरेश राजपूत, अनुराग सिंह, पियूष सिंह, रोशन सिंह, परमबीर सिंह, रितेश सिंह, प्रियांशु कुमार सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी और ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages