कारगिल विजय दिवस पर निकली 551वीं अनवरत साईकिल यात्रा, पाँच हरित बगीचे देख गदगद हुए यात्री - City Channel

Breaking

Sunday, July 26, 2026

कारगिल विजय दिवस पर निकली 551वीं अनवरत साईकिल यात्रा, पाँच हरित बगीचे देख गदगद हुए यात्री

कारगिल विजय दिवस पर निकली 551वीं अनवरत साईकिल यात्रा, पाँच हरित बगीचे देख गदगद हुए यात्री

▪️वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प; पौधों की कटाई पर जताई नाराजगी।

जमुई : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर "साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई की 551वीं अनवरत रविवारीय साईकिल यात्रा उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित की गई। यात्रा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नीम नवादा ग्राम पहुँची।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी यात्रियों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया तथा पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया

यात्रा के दौरान सदस्यों ने पूर्व वर्षों में मंच द्वारा लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। यह देखकर सभी यात्रियों में अत्यंत हर्ष का वातावरण रहा कि कभी छोटे-छोटे पौधों के रूप में लगाए गए वृक्ष आज विकसित होकर पाँच सुंदर हरित बगीचों का स्वरूप ले चुके हैं। इन बगीचों ने न केवल गाँव की सुंदरता बढ़ाई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की भागीदारी का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।

निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर कुछ पौधों को काटे जाने की घटना भी सामने आई, जिस पर सभी सदस्यों ने गहरा दुःख एवं नाराजगी व्यक्त की। डॉ0 विनय कुमार ने कहा कि पेड़ों को नुकसान पहुँचाना प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ अन्याय है। मंच ने प्रशासन से ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई करने तथा आमजन से पौधों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर विवेक कुमार, सागर कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, रामप्रवेश, विशाल सिंह, नीतीश कुमार, लड्डू सर, विनय कुमार, सोहन कुमार, रविश कुमार, गौरव कुमार, मनीष कुमार, यश राज एवं नीरज कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages