प्रख्यात कवि एवं शिक्षाविद् स्व. प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि कल - City Channel

Breaking

Friday, June 26, 2026

प्रख्यात कवि एवं शिक्षाविद् स्व. प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि कल

प्रख्यात कवि एवं शिक्षाविद् स्व. प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि कल

- पटना में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जमुई : जिले के गिद्धौर निवासी सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रभात कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि (बरखी) शनिवार, 27 जून को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। 

इस अवसर पर पटना के बोरिंग रोड स्थित उनके आवास पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्रद्धांजलि एवं बरखी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परिजन, साहित्यप्रेमी, शुभचिंतक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

इस संबंध में उनके भतीजे सुशांत साईं सुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. प्रभात कुमार सिन्हा का निधन बीते वर्ष 9 जून को हुआ था। वैदिक परंपरा एवं संवत् तिथि के अनुसार इस वर्ष उनकी प्रथम पुण्यतिथि (बरखी) का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए वैदिक अनुष्ठान, श्रद्धांजलि सभा तथा स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्व. प्रभात कुमार सिन्हा ने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक जीवन में अपने उल्लेखनीय योगदान से विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनकी रचनाओं और व्यक्तित्व ने अनेक विद्यार्थियों, साहित्यकारों और समाजसेवियों को प्रेरित किया। वे सरल, संवेदनशील और विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे तथा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी सम्मानपूर्वक याद किया जाता है। 

आयोजकों के अनुसार प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्र, शुभचिंतक एवं साहित्य जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे और स्व. प्रभात कुमार सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Pages