संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का बुलंदशहर में विस्तार, मोहम्मद अफाक बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष - City Channel

Breaking

Wednesday, May 27, 2026

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का बुलंदशहर में विस्तार, मोहम्मद अफाक बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का बुलंदशहर में विस्तार, मोहम्मद अफाक बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष


सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

बुलंदशहर : संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संस्थापक Jitendra Sharma ने 25 मई को मुरादाबाद किसान पंचायत में भाग लेने के बाद 27 मई को बुलंदशहर जनपद के बगराठी पहुंचकर संगठन विस्तार अभियान चलाया।

इस दौरान किसान मुद्दों पर सक्रिय और संघर्षशील छवि रखने वाले Mohammad Afaq को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि मोहम्मद अफाक लंबे समय से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर किसानों की समस्याओं को मजबूती और बेबाकी से उठाते रहे हैं। किसानों के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मोहम्मद अफाक संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को बुलंदशहर जिले के युवाओं तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा किसान हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages