खतौली पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, खाद्य मिलावट के मामले में थी तलाश
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली/मुजफ्फरनगर : : खतौली थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत पुत्र अनिल जैन, निवासी बालकराम घंटाघर, थाना खतौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 12 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 426/26, धारा 274/275 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।
मामला खाद्य मिलावट से जुड़ा है। 11 नवंबर 2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार की शिकायत पर रजत एजेंसी नामक पनीर निर्माण इकाई से करीब 300 किलो पनीर, 300 लीटर मिश्रित दूध, 60 किलो सोयाबीन, कैमिकल, फ्लेवरिंग एजेंट और 135 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल मोमराज सिंह, अमित कुमार और धनेश नागर (दिनेश चंद) शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment